top of page

सुबह वर्कआउट के बाद ये 5 फल खाये , थकान होगी कम तेजी से होगा Weight Loss

  • Writer: soniya
    soniya
  • Apr 1
  • 2 min read
वर्कआउट
workout

वजन कम करने के लिए अगर आप रोज वर्कआउट कर रहे हैं तो आप इन फल को आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। इन फलों के खाने से वजन काफी तेजी से कम होगा है।


रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में कम ही लोग हैं, जो अपनी हेल्थ को लेकर जागरूक रहते हैं। कई लोग सुबह के समय वर्कआउट करते हैं। कुछ लोग तो जिम जाते हैं। सुबह के समय वर्कआउट करने से पूरा दिन बॉडी में फुर्ती रहती है।




फिट रहने के लिए सिर्फ वर्कआउट करना ही काफी नहीं होता है। इसके लिए अच्छा खाना भी पड़ता है। अगर आप वेट कम करने के लिए सुबह जिम या फिर अन्य तरह के व्यायाम कर रहे हैं तो यह आर्टिकल बस आपके लिए ही है। यहां हम वर्कआउट करने के बाद ऐसे फल का नाम बताएंगे, जिसको आप सुबह खा सकते हैं। इसको खाने से वजन भी कम होता है, और कमजोरी का एहसास भी नहीं होगा I


पपीता खाये जिम के बाद

वजन कम करने के लिए आप पपीता खा सकते हैं। पपीता फैट बर्नर का काम करता है I इसमें फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है, जिससे पाचन भी बेहतर रहता है। यह शरीर में मौजूद गंदगी को बहार निकालने में मदद करता है।


सेब का करे सेवन


आप जिम या वर्कआउट करने के बाद सेब का सेवन कर सकते हैं। यह लो-कैलोरी वाला होता है। इसमें हाई फाइबर मौजूद होता है, जिसको खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसको खाने से बॉडी में नेचुरल शुगर मिलता है और दिन भर एनर्जी मिलता है


पानी की कमी को दूर करता :तरबूज


वेट लॉस के लिए तरबूज काफी बेहतर ऑप्शन है। इसमें 90 प्रतिशत पानी रहता है, जो बॉडी को हाइड्रेट करता है। गर्मी के मौसम में इसको खाने से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है।


अनार के फायदे अनेक

अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसको खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसमें मौजूद कई तरह के पोषक तत्व डाइजेस्टिव को बेहतर बनाते हैं और तेजी से फैट को बर्न करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं।


संतरा विटामिन स से भरपूर

संतरा में घुलने वाले फाइबर होते है जो कि आपके डाइजेशन को स्लो कर देता है। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ फैट पचाने में मददगार है। आप जिम के बाद आप इसको खा सकते हैं।

Comments


           Top stories
bottom of page