top of page

Aaj Ka Rashifal: नवमी के दिन कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, जानें आज का राशिफल और उपाय

  • Writer: soniya
    soniya
  • Apr 6
  • 2 min read

Aaj Ka Rashifal 6 April 2025: आज 6 अप्रैल रविवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय फलदायक रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj ka rashifal
आज का राशिफल

पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। रविवार के दिन धृति योग और पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो इसे खास बनाता है। राहुकाल शाम 5:07 से 6:42 तक रहेगा, इस समय किसी भी शुभ कार्य से बचना चाहिए।


ज्योतिषाचार्य के अनुसार आइए जानते हैं आज का राशिफल और लाभकारी उपाय:



मेष राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। पारिवारिक तनाव दूर हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा। शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी संभव।


उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और बीज मंत्र का जाप करें।


वृषभ राशि

मन में बेचैनी बनी रह सकती है। विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, परंतु स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।


उपाय: सूर्य को जल दें और किसी जरूरतमंद कन्या को वस्त्र दान करें।


मिथुन राशि

धन से जुड़ी स्थिति मजबूत होगी। प्रयासों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।


उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और सूर्य देव को जल अर्पित करें।


कर्क राशि

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर भाई-बहनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। मानसिक अशांति रहेगी। धन लाभ के योग हैं।


उपाय: चंद्रमा बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर मोती चढ़ाएं।


सिंह राशि

नौकरी या व्यापार में तरक्की मिलेगी। मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मित्रों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।


उपाय: सूर्य बीज मंत्र का जाप करें और गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।


कन्या राशि

आर्थिक पक्ष सुधरता नजर आएगा। परंतु स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी।


उपाय: घायल गाय की सेवा करें, हरा चारा खिलाएं और सूर्य को जल दें।


तुला राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। आर्थिक नुकसान संभव है। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे।


उपाय: किसी बच्ची को भोजन कराएं और सूर्य बीज मंत्र का जाप करें।


वृश्चिक राशि

भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला या गुड़-चना खिलाएं।


धनु राशि

संतान से जुड़ी चिंताओं का समाधान मिलेगा। व्यापार में सम्मान बढ़ेगा और आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी।


उपाय: घायल गाय का इलाज कराएं और गाय को भोजन कराएं।


मकर राशि

धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति भी बन सकती है।


उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और शनि बीज मंत्र का जाप करें।


कुंभ राशि

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर विजय मिलेगी। खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक तनाव से मन दुखी रह सकता है।


उपाय: पिता का आशीर्वाद लें और घायल गाय की सेवा करें।


मीन राशि

धन, यश और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

उपाय: आटे की लोई में हल्दी लगाकर गाय को खिलाएं और सूर्य को जल दें।

Comments


           Top stories
bottom of page